नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
भागलपुर, (माधवएक्सप्रेस)। जिले में गोपालपुर थाना के पंचगछिया में मामूली विवाद को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया गया है।
घटना बीते देर रात की है। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर एक ही परिवार के पांच लोगों को तलवार और खंती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया।
घायलों में सुनील प्रसाद सिंह (76), संजय सिंह (53), संजय सिंह की पत्नी सुलेखा देवी, संजय सिंह के पुत्र साजन कुमार सिंह और संजय सिंह की पुत्री कोमल कुमारी शामिल है। घायल सुनील सिंह, सुलेखा देवी और कोमल कुमारी की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया।
घटना को लेकर घायल संजय सिंह ने बताया कि वह ठंडा खरीद कर घर आ रहे थे। तभी पड़ोस के संजू कुमार, रूपण सिंह और गुनी सिंह मेरे छोटे भाई सुमन सिंह को गाली-गलौज करते हुए आ रहे थ। जबकि, सुमन अपनी पुत्री की मंगनी करने आठ दिन पूर्व पटना गया है। वे लोग पटना में ही हैं। गाली-गलौज का विरोध करने पर तीनों आरोपित अपने घर से तलवार ओर खंती निकाला और घर में घुस कर पत्नी, बच्चे और वृद्ध पिता को भी जख्मी कर दिया।
संजय सिंह की पत्नी सुलेखा देवी के चारों अंगुली कट कर झूल गये हैं। कोमल कुमारी ने बताया कि घर में मोबाइल देख रही थी। चार-पांच की संख्या में आरोपित घर में घुस कर सभी पर तलवार से हमला कर दिया। वहीं गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
