Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026:...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
मुम्बई (माधवएक्सप्रेस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपने पहले वाले फैसले से पलटते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक में भाग लेने के लिए तैयार हो गया है। बीसीसीआई ढाका में होने वाली बैठक में वर्चुअल तौर पर शामिल होगा। इससे पहले बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खराब हालातों को देखते हुए पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का बहिष्कार करने की बात कही थ पर अब वह इसमें वर्चुअल रूप से भाग लेने तैयार हो गया है। इससे एशिया कप के आयोजन को लेकर संशय कम होने की उम्मीद है। एशिया कप के आयोजन स्थल को लेकर गतिरोध का मामला भी इस बैठक में उठेगा क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई, अबुधाबी और शारजाह में मैदान होने के कारण यह एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है। मेजबानी की दौड़ में श्रीलंका है भी शामिल हैं क्योंकि भारत ने बांग्लादेश के दौरे के लिए पहले ही मना कर दिया था। एसीसीसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व उसके उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला वर्चुअल रूप से करेंगे जो एसीसी बोर्ड के नामित सदस्य हैं। एशिया कप के आयोजन स्थल पर अंतिम निर्णय लिया जाना है, इसलिए भी बोर्ड ने वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लेने का फैसला किया है।’’ बीसीसीआई ने इससे पहले खराब राजनीतिक हालातों को देखते हुए अगस्त में अपने बांग्लादेश दौरे को स्थगित कर दिया था।
