नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
सोनीपत, (माधवएक्सप्रेस)। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा शिवभक्तों के लिए न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि जनसेवा और समर्पण का भी प्रतीक है। सोनीपत में इस अवसर पर आयुष विभाग ने जो सेवा-भाव दिखाया, वह प्रशासनिक कर्मठता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का श्रेष्ठ उदाहरण बन गया। गुरुवार को शिव युवा शक्ति संघ, सोनीपत ने विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह को उनके कार्यालय में प्रदान किया गया। संघ के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि विभाग ने सेवा-भाव, समर्पण और गुणवत्ता के साथ कार्य कर एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। शिविर में सैकड़ों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा, औषधियां और परामर्श उपलब्ध कराया गया। यह विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के चिकित्सक और कर्मचारी आमजन की सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्यरत हैं। उनका यह प्रयास समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और वैकल्पिक चिकित्सा की विश्वसनीयता को भी बढ़ाता है। डॉ. राम अवतार सिंह ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो दूसरों की भलाई के लिए कार्य करता है, वही सच्चा मानव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग भविष्य में भी इसी सेवा भावना से जनकल्याण में कार्यरत रहेगा।
