नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the love*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
Spread the love*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
Spread the love*दिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त...
Spread the love*रायपुर के मैदान से पूरी दुनिया...
फरीदाबाद, 22 जुलाई । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में आज सुबह 6 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इस माह में कुछ दिनों से राज्य में लगातार भू-गर्भीय हलचल हो रही है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, फरीदाबाद में आज भूकंप से जमीन के नीचे पांच किलोमीटर की गहराई में हलचल हुई। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के रोहतक जिले में 16 जुलाई की रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। धरती के नीचे इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।
11 जुलाई को झज्जर जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। शाम 7 बजकर 49 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र छारा गांव रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका अक्षांश 28.68 और देशांतर 76.72 रहा था। भूकंप के झटके झज्जर के अलावा जिले के बेरी, बहादुरगढ़ के अलावा रोहतक और जींद तक महसूस किए गए थे।
झज्जर में 10 जुलाई को भी सुबह दो मिनट के अंतराल में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका 9 बजकर 4 मिनट और दूसरा 9 बजकर 6 मिनट पर महसूस किया गया था।
