नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
रायपुर (माधव एक्सप्रेस)
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को जांजगीर चांपा जिले में विराजित अनेक शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित समय में पहुंचकर भगवान शिव का दुग्धाभिषेक एवं जलाअभिषेक कर संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामनाएं की। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि- भगवान शिव शंकर समस्त जीवों के कल्याण कर्ता हैं,इसलिए उनका नाम शिव है। मनुष्य के इच्छाओं की पूर्ति भगवान भोलेनाथ की कृपा पर आधारित है। श्री रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि- इच्छित फल बिनु शिव अवराधे। लहिय न कोटि जोग जप साधे।। अर्थात मनुष्य के द्वारा वांछित कार्यों की पूर्ति भगवान शिव की आराधना के बिना कभी भी पूर्ण नहीं हो सकता! इसीलिए मनुष्य को वांछित फलों की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की आराधना अवश्य ही करनी चाहिए। एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने सहयोगियों सहित शिवरीनारायण में चन्द्रेश्वर महादेव, चंद्रचूड़ महादेव, राम जानकी मंदिर के सामने स्थित शिवाजी, खरौद में लक्ष्मणेश्वर महादेव, तुस्मा में जोतगीर बाबा, कीरीत में कीर्तिकेश्वर महादेव, पीथमपुर में कलेश्वर नाथ महादेव, तुर्रीधाम में शिव जी, जैजैपुर में गौरीकन्या महादेव, तथा ओड़ेकेरा में शिव मंदिर, देवपुर में सिद्धनाथ बाबा, बड़गड़ी में सिद्धेश्वरनाथ जी का दर्शन पूजन किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ अलग-अलग स्थानों पर सुबोध शुक्ला, गोविंद यादव, कमलेश सिंह,सरदचंद शर्मा, प्रमोद सिंह, रामखिलावन तिवारी, जगदीश यादव, शिव कुमार साहू, जीवनलाल कुंभकार, भुवन दास वैष्णव, शत्रुघ्न दास वैष्णव, तरुण साहू श्रीमती साहू, दिनेश साहू, गजेंद्र दास वैष्णव, रूपेश वैष्णव, सुरेश साहू, श्रीमती सरिता साहू, बसंत पवार, दिलदार खान, संतोष साहू, तेरस राम साहू, सुरेश जयसवाल, भगत राम शर्मा, पुरेंद्र सोनी, भानु चंद्रा, आदित्य जी, रामराज पांडे, हेमंत साहू, सुकृता पटेल, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए।
