Aaj Ka Rashifal: मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
बलरामपुर, 20 जुलाई । बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी बलंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुगवा में बैढ़न से अंबिकापुर जाने वाली छाबड़ा बस मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित चालक मौके से फरार हो गया है। इधर, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बैढ़न से अंबिकापुर जाने वाली छाबड़ा बस क्रमांक (सीजी 15 ईबी 3054) बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुगवा में आज रविवार काे करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस माैके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी अनुसार, मोटरसाइकिल सवार की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
इधर, इस मामले में एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने हिन्दुस्थान समाचार काे बताया कि, फिलहाल बस चालक फरार है। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच गई है। बस के चक्के में फंसे मृतक को बाहर निकाला जा रहा है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रघुनाथनगर अस्पताल भेज दिया जाएगा। फिलहाल मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
