रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
नई दिल्ली, 20 जुलाई । संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, उससे पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 21 जुलाई से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र के दौरान दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें होंगी। इस दौरान सरकार ने कुल 8 नये विधेयकों को पेश करने की योजना बनाई है।
संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 11:00 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में होगी।जिसमें संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सरकार सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मांगेगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकार के तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री बैठक में शामिल होंगे।साथ ही विभिन्न विपक्षी दलों और एनडीए के सहयोगी दलों के नेता हिस्सा लेंगे।
पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहे संसद के इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी गठबंधन सरकार की घेरेबंदी की तैयारी में है तो सत्ता पक्ष हर तीखे सवाल का जवाब देने को तैयार है।
