राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
Spread the loveरामनामी की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा को...
Spread the loveरामनामी की अनूठी सांस्कृतिक परंपरा को...
Spread the loveरायपुर-दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...
Spread the love – पुलिस पर दबाव बनाने...
दंतेवाड़ा, 19 जुलाई । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुंआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार गांव में साल भर की खामोशी के बाद नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाया है। एक वर्ष बाद नक्सलियों ने बैनर-पोस्टरों के जरिए इस इलाके में फिर से अपनी माैजूदगी दिखाने का प्रयास किया है।
पालनार-फूलपाड़ मार्ग पर लगाए गए बैनर पोस्टरों में नक्सलियों ने अपने नेता चारु मजूमदार, कन्हाई चटर्जी और हाल ही में मारे गए शीर्ष कैडर महासचिव बसवा राजू को याद करते हुए शहीद स्मृति सप्ताह मनाने की अपील की गई है। पालनार इलाके में बीते एक वर्ष से ज्यादा वक्त से इस तरह के बैनर-पोस्टर लगाने एवं नक्सली गतिविधियाें की घटनाएं थमी हुई थी, मगर अब फिर से नक्सलियों की उपस्थिति की से स्थानीय ग्रामीण सहमे हुए हैं।
