एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
दुर्गापुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं तेल और गैस, बिजली, सड़क, रेलवे और कनेक्टिविटी से जुड़ी हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज जिस गति से विकास कर रहा है, उसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है। पीएम मोदी ने कहा, कि आज दुर्गापुर और रघुनाथपुर के कारखानों को नई तकनीक से लैस किया जा रहा है। इनमें करीब 1,500 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। मैं इन परियोजनाओं के लिए पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से सरकार हर क्षेत्र में तेज़ी से कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गैस कनेक्टिविटी पर बीते एक दशक में हुए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हर घर तक एलपीजी पहुंचाने का काम तेजी से हुआ है। ‘वन नेशन, वन गैस’ की सोच के तहत प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना चलाई जा रही है, जिसमें बंगाल सहित छह पूर्वी राज्यों में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। रेलवे क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि पश्चिम बंगाल को दो नए रेलवे ओवरब्रिज की सौगात दी गई है। उन्होंने कहा, बंगाल उन अग्रणी राज्यों में से है जहां वंदे भारत ट्रेनों का संचालन सबसे अधिक हुआ है। कोलकाता मेट्रो का भी तेजी से विस्तार हो रहा है और रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्गापुर की महत्वता पर ज़ोर देते हुए कहा, कि दुर्गापुर सिर्फ एक स्टील सिटी नहीं, बल्कि यह भारत की श्रमशक्ति का प्रमुख केंद्र भी है। यहां की परियोजनाएं देश की कनेक्टिविटी को मजबूती देंगी और गैस-आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेंगी। इससे पहले पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी, दरभंगा और पटना में 7200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर चुके हैं। बिहार को चार नई अमृत भारत ट्रेनों की भी सौगात मिली। यह दौरा विकास की नई रफ्तार का प्रतीक बनकर उभरा है।
