यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
पटना, 18 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर पहले बिहार के दरभंगा हवाईअड्डे पर विशेष विमान से पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद हेलिकॉप्टर से मोतिहारी के लिए रवाना हो गए। मोतिहारी में वो 7,217 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री इस दौरान चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही रेलवे की अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट पर अपने विचार साझा किए हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की परिकल्पना के तहत बिहार के मोतिहारी जिले में आज 7200 करोड़ रुपये से अधिक की रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत है। राज्य के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी। प्रधानमंत्री को बिहार के हित में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन। बिहार नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य है।
