जगदंबा मंदिर में माँ का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग चढ़ाया, गरबा महोत्सव में झूमीं बालिकाएं।
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
Spread the loveरायपुर खेती-किसानी में समय पर बीज,...
सक्ती, 18 जुलाई । सोंठी फाटक के पास आज शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला है, जिससे उसकी पहचान कर पाना बेहद कठिन हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सक्ती पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। युवक के शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना सक्ती पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
