तराना : नगर तराना के लिए एक बड़े ही हर्ष का विषय है कि नगर तराना में एक संत ऐसे भी आए है जो नगर की जनता का ध्यान तो रखते ही हैं, अपितु नगर की गायों का भी ध्यान रखने हेतु उनके द्वारा मुहिम चलाई जा रही है।
जिसको लेकर गुरुवार को दोपहर 4 बजे नगर के अतिप्राचीन मंदिर श्री तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से महंत मोहन भारती द्वारा स्थानीय करंज रोड़ स्थित मंदिर की जमीन पर गोशाला निर्माण हेतु नगर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी गण , पत्रकार गण , एवं मंदिर समिति से जुड़े श्रद्धालुओं के साथ गौशाला का निरक्षण किया गया। महंत श्री भारती ने बताया कि गोशाला निर्माण होने से नगर में घूम रही निराश्रित गायों का संरक्षण हो सके, तथा उनको एक आवास मिल सके।
वहीं निरीक्षण के दौरान महंत श्री मोहन जी भारती एवं उपस्थित जनों द्वारा तय किया गया कि गौशाला के लिए तय जमीन पर अंडरग्राउंड पानी की टंकी बनाई जाएगी जिसकी क्षमता तकरीबन 40 हजार लीटर रहेगी। वहीं गायों के लिए भूंसा एवं चारा संरक्षण के 30/40 का टीनशेड निर्माण करना तय किया गया। जहां गोशाला में नगर में घूम रही निराश्रित पशुओं को लाकर उनकी देखभाल की जा सके।
लगभग 13 बिगा जमीन पर गायों के भोजन के लिए थेल निर्माण कराना तय किया गया। वहीं इन गोशाला में आने वाले पशुओं की देखभाल हेतु वालेंटियर तथा नगर के समाजसेवी द्वारा इसका बीड़ा उठाया गया। महंत श्री भारती ने कहा कि नगर में एक बड़ी गौशाला की ज़रूरत है, जिसको लेकर सभी के सलाह ओर रायशुमारी करके आज गौशाला स्थल के लिए निरीक्षण किया गया।
इसको लेकर सभी से सुझाव के लेकर बाबा श्री तिलभांडेश्वर के आशीर्वाद से एक बड़ी ओर भव्य गौशाला का निर्माण करना तय किया गया है। वहीं अंत में महंत श्री भारती ने कहा कि यहां उपस्थित ओर की धर्मप्रेमीयों से आग्रह हे कि इस बड़े कार्य के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें ,क्योंकि सबसे पहले मन का महत्व होता है। गौशाला स्थल निरीक्षण के दौरान कई भक्तजन उपस्थित रहे।