Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveमेषआज एक शानदार दिन के लिए...
Spread the loveछत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों...
रायपुर, 16 जुलाई । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 400.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 670.9 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 214.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 309.1 मिमी, सूरजपुर में 513.8 मिमी, जशपुर में 518.6 मिमी, कोरिया में 447.2 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 394.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 393.0 मिमी, बलौदाबाजार में 411.2 मिमी, गरियाबंद में 327.5 मिमी, महासमुंद में 371.0 मि.मी. और धमतरी में 323.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 435.3 मि.मी., मुंगेली में 444.8 मि.मी., रायगढ़ में 545.6 सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 397.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 539.1 मि.मी., सक्ती में 467.4 मि.मी., कोरबा में 492.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 402.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 329.7 मि.मी., कबीरधाम में 293.1 मि.मी., राजनांदगांव में 331.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 489.4 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 274.4 मि.मी., बालोद में 382.9 मि.मी. और बस्तर जिले में 442.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 270.7 मि.मी., कांकेर में 368.0 मि.मी., नारायणपुर में 315.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 400.4 मि.मी., सुकमा में 234.5 मि.मी. और बीजापुर में 452.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
