एसईपीसी लिमिटेड के एमडी ने बर्नपुर में सेल-आईआईएससीओ स्टील प्लांट के साथ ₹८५४.५७ करोड़ के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर; कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक ₹१०,००० करोड़ के पार
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the loveचेन्नई, 11 अक्टूबर २०२६: औद्योगिक अवसंरचना,...
Spread the love जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी...
Spread the loveनई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026: सोनी...
डोडा,जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिले डोडा में मंगलवार को एक ओवरलोड यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने इस दुखद दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है।
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना डोडा शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर पोंडा के पास डोडा-भरथ रोड पर सुबह करीब 9 बजे उस समय हुई, जब एक टैम्पो ट्रैवलर के चालक ने एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। टैम्पो ट्रैवलर के यात्रियों मोहम्मद अशरफ (35), मंगता वानी (51), अत्ता मोहम्मद (33), तालिब हुसैन (35) और रफीका बेगम (60) को डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस दुर्घटना में मोहम्मद रफी बशीर, हकीम अब्दुल कासिम, मोहम्मद कासिम गुलाम मोहम्मद, अब्दुल रशीद, मुज़ी उर रहमान, साहिल फ़ारूक़, साइमा बानो, शमीमा बानो, आकिब हुसैन, अब्दुल कयूम, शकूर दीन, उज़्मा, कुलसमा समेत कई अन्य घायल हुए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति व पांच वर्षीय उज़मा जान को विशेष उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया है।
डोडा के सीएमओ डॉ. ओम कुमार ने बताया कि कुछ लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। वाहन के खाई में गिरते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बाद में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी उनके साथ हो लिए।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने डोडा ज़िले के पोंडा इलाके में सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी प्रभावितों को तत्काल चिकित्सा सहायता और सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना की सूचना मिलने पर डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह से बात की। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव मदद और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। उपायुक्त व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और नियमित अपडेट दे रहे हैं।
