Aaj ka Panchang 29 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal: आज 29 सितंबर...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
जींद, उचाना मंडी के आढ़ती युवक पर आपसी विवाद के चलते फायरिंग करने के आरोप में उचाना पुलिस ने घटना के 24 घंटे में ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना, साइबर सेल और सीसी टीवी कैमरों की मदद से तीनों मुख्य आरोपित गांव खरैंटी निवासी प्रवीण उर्फ मनोज, गांव छात्तर निवासी जगबीर व गांव पडाना निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। गांव छात्तर हाल आबाद उचाना मंडी में आढ़त की दुकान चलाने वाले शैलेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार देर रात को उसके जीजा प्रवीण उर्फ मनोज तथा दो अन्य व्यक्ति उसके मकान पर गाड़ी से पहुंचे। तीनों ने खाना खाने की इच्छा जताई। जिस पर उसने खाना तैयार कर उन्हें परोसा गया। खाना खाने के दौरान आपसी लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर जगबीर के साथ आए अन्य व्यक्ति ने अपने पास मौजूद असलहा से फायर कर दिया। गोली मकान के दरवाजे में जा लगी। घटना को अंजाम देकर आरोपित गाड़ी से फरार हो गए। उचाना थाना पुलिस ने शैलेंद्र की शिकायत पर प्रवीण तथा उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
मंगलवार को डीएसपी संजय ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जींद पुलिस अपराध व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। इसमें पुलिस जनता का सहयोग चाहती है। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना या 112 नंबर पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
