जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
एयरपोर्ट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
लखनऊ, 15 जुलाई । लोकसभा में नेता प्रतिविपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ पहुँचे। यहां चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राहुल गांधी को यहां एमपी एमएलए कोर्ट मेंं पेश होना है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यहां एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना है। स्थानीय एयर पोर्ट पर राहुल गांधीका राज्यसभा में उप नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने स्वागत किया । सांसद राहुल गांधी एयरपोर्ट से सीधे एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे। वे कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे। इस मामले में राहुल गांधी के वकीलों ने कोर्ट में सरेंडर और जमानत की अर्जी दाखिल की है। कोर्ट में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किये गये हैं। यह कार्रवाई उस आपराधिक मामले से जुड़ी है जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश था।
