जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
बीजिंग, 15 जुलाई । विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से शिष्टाचार मंगलवार को भेंट की और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
डॉ जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुभकामना संदेश प्रेषित किये। इसके साथ ही द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति के बारे में अवगत कराया।
विदेश मंत्री ने एक्स पर इससे जुड़ी तस्वीर भी साझा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति शी को हमारे द्विपक्षीय संबंधों में हाल ही में हुई प्रगति से अवगत कराया। इस संबंध में वे दोनों देशों नेताओं के मार्गदर्शन को महत्व देते हैं।
विदेश मंत्री चीन के तियानजिन में होने वाली एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने यहां की यात्रा पर हैं। कल उन्होंने अपने चीनी समकक्ष के साथ वार्ता की थी। इसमें उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में हालिया सकारात्मक प्रगति को बनाए रखने और सीमावर्ती मुद्दों के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया था। उन्होंने कहा था कि यह आवश्यक है कि हम अपने संबंधों के प्रति एक दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाएँ और रणनीतिक संवाद को नियमित करें।
