सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
इन्दौर 14, जूलाई। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 27 समुदायों के प्रशिक्षित मध्यस्थों ने मध्यस्थता के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले, तेलंगाना हैदराबाद तक मध्यस्थता की मशाल को रोशन करने वाले उच्च न्यायालय में प्रशिक्षित मध्यस्थों के मास्टर ट्रेनर, जिला एवं सत्र न्यायालय के पुर्व प्रधान न्यायाधीश डॉ.मो. शमीम साहब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
27, समुदायों के वरिष्ठ मध्यस्थ अमिताभ सिंघल, एजाज शेख, एडवोकेट हेमराज वाडिया, अमजद बेलिम, नवीन चौधरी, एडवोकेट नरोत्तम माहेश्वरी, पुरुषोत्तम यादव, जहांगीर खान, शेरु पठान, नरेन्द्र धाकड़, एडवोकेट दीप्ति शेरे, एडवोकेट प्रकाश मदनानी, कैलाशचंद्र चौधरी, सर्चकुमार कौल, राजकुमार शेरे, ओमप्रकाश धीमान, याकूब मेमन, विजय तिल्वे, डॉ.मुख्त्यार खान, अमानुल्लाह सिद्दीकी, मनीष शर्मा, डॉ.शरद पंडित, किशोर लोवंशी, गणेश वर्मा, ज्योति कुलकर्णी, जेएन चौधरी, सरदारपुर के जिला जज अब्दुल्ला खान, प्रो.अजीज रहमान, एडवोकेट मो.इब्राहीम आदि ने शमीम साहब का पुष्प मालाओं, मोती मालाओं से शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
सर्वसमाज सामुदायिक मध्यस्थता समूह द्वारा जन्मोत्सव पर किए गए अपने स्वागत से अभिभूत होकर डॉ.मो.शमीम ने कहा कि मध्यस्थता का कार्य अनेकता में एकता को बढ़ावा देता है साथ ही समाजों में, परिवारों में, आ रही विसंगतियों को दूर कर जोड़ने का कार्य कर रहा है।
जन्मोत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक सर्वसमाज सामुदायिक मध्यस्थता सेवा समिति के दिलीप गर्ग महानगर में किया।
