उज्जैन: भांग-चंदन और रजत आभूषणों से सजे महाकाल, भस्म अर्पण के बाद दिए साकार स्वरूप में दर्शन
Spread the love उज्जैन, 28 सितंबर । मध्य...
Spread the love उज्जैन, 28 सितंबर । मध्य...
Spread the love आइची-नागोया, 28 सितंबर । भारत...
Spread the loveरायपुर में सोमवार 28 सितंबर को...
इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल के छात्र स्वप्निल थेरगांवकर का भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में चयन
इंदौर। इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल,मालवांचल यूनिवर्सिटी के छात्र को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में पैरामेडिकल के स्वप्निल थेरगांवकर का चयन हुआ है। हाल ही में ताइवान भी हुई प्रतियोगिता में उन्हें टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी सेवाएं देना का मौका मिला। मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॅा.संजीव नारंग,रजिस्ट्रार डॅा,.लोकेश्वर सिंह जोधाणा,प्राचार्या डॅा.रेशमा खुराना,डिप्टी रजिस्ट्रार डॅा.राजेंद्र सिंह,डॅा.संदीप पटेल ने स्वप्निल थेरगांवकर का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को अपने चयन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़िय़ो के साथ अपने अनुभवों के बारे में भी जानकारी दी।
डॅा.संजीव नारंग ने कहा कि मालवांचल यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल के छात्र स्वप्निल थेरगांवकर का भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम में एक फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में चयन होना परिवार,इंडेक्स समूह के साथ इंदौर के लिए भी गौरव का क्षण है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॅा. रेशमा खुराना ने बताया कि एक कुशल फिजियोथैरेपिस्ट खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इंडेक्स फिजियोथैरेपी और पैरामेडिकल के छात्रों के लिए भी यह एक गौरव का क्षण है कि हमारे संस्थान का छात्र एक फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में भारतीय पैरा टीम के साथ कार्य कर रहा है। इंडेक्स समूह संस्थान और मालवांचल यूनिवर्सिटी के लिए यह एक गौरव का क्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पद्धति का प्रमाण भी है।
छात्र स्वप्निल थेरगांवकर ने कहा कि पैरा टेबल टेनिस टीम में फिजियोथेरेपिस्ट का चयन महत्वपूर्ण है जो टीम के समग्र प्रदर्शन और कल्याण में योगदान देगा। पैरा टेबल टेनिस में खिलाड़ियों को शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, और एक कुशल फिजियोथेरेपिस्ट की उपस्थिति उनकी चोटों से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संस्थान और विभिन्न व्यावहारिक प्रशिक्षणों के जरिए जो सीखने का मौका मिला उससे हम बेहतर कार्य करने की कोशिश करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के दौरान एक फिजियोथेरेपिस्ट का कई नई तकनीकों को सीखने और समझने का भी मौका मिलता है।
