नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
जगदलपुर, 14 जुलाई । जगदलपुर में आज सोमवार की सुबह लगभग चार बजे रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस बस्तर थाना क्षेत्र में माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौत हो गई है। हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। कई यात्री भी घायल हुए हैं। बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि इस हादसे में बस चालक सतेंद्र सिंह (35 वर्ष) निवासी दुर्ग व हेल्पर पुष्पा (20 वर्ष) निवासी बीजापुर की मौत हो गई है।
बस्तर पुलिस ने जानकारी दी है कि संभवतः सुबह करीब 4 बजे चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हुआ है। बस में फंसे वाहन के एक हिस्से को काटकर बस चालक को निकाला गया । स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों की यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
