किडनी से फेफड़ों तक फैला कैंसर ट्यूमर, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स इंदौर में सफल जटिल ऑपरेशन
Spread the love इंदौर। केयर सीएचएल हॉस्पिटल में...
Spread the love इंदौर। केयर सीएचएल हॉस्पिटल में...
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the love1st Octobe Rule Changer: हर महीने...
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लायी गयी 8 वर्षीय मादा चीता नभा की मृत्यु हो गई। मादा चीता नभा शिकार के प्रयास के दौरान घायल हुई थी। उसे अन्य चोटों के साथ दोनो बायें, आगे एवं पिछले पैरों में फ्रेक्चर पाया गया। एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद वस्तु-स्थिति पता लगेगी।
क्षेत्र संचालक चीता परियोजना ने बताया कि कूनो में अब 26 चीते हैं। इनमें 9 वयस्क (6 मादा, 3 नर) और 17 भारत में जन्में शावक हैं, सभी स्वस्थ हैं। इसके अलावा गाँधी सागर अभयारण में 2 नर चीते हैं। कूनो में 26 चीतों में से 16 चीते खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं। ये कूनो नेशनल पार्क के वातावरण से पूर्णत: अनुकूलित हो गये हैं। हाल ही में सभी चीतों को एंटी एक्टो-परजीवी टीका सफलतापूर्वक लगाया गया है। मादा चीता वीरा और निर्वा अपने नन्हें शावकों के साथ स्वस्थ हैं।
