Spread the loveबिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को...
इंजीनियर से लेकर घर से भागे हुए कलाकारों तक: ओटीटी के सबसे दमदार सितारे इस शनिवार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीज़न 3’ में मचाएंगे धूम, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!
इंजीनियर से लेकर घर से भागे हुए कलाकारों तक: ओटीटी के सबसे दमदार सितारे इस
शनिवार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीज़न 3’ में मचाएंगे धूम, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!
~ जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, जितेन्द्र कुमार और प्रतीक गांधी लेकर आएंगे हंसी, ड्रामा और सरप्राइज़
डांस मूव्ह्स – साथ ही कोरिया से खास मेहमान भी होंगे शामिल ~
मुंबई, 12 जुलाई 2025: सोफ़ा सितारों से भरा हुआ है, कहानियाँ मज़ेदार और हैरान करने वाली हैं और हँसी तो
रुकने का नाम ही नहीं लेगी। इस शनिवार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकर आ रहा है एक धमाकेदार एपिसोड,
जिसमें नजर आएंगे ओटीटी के चार शानदार कलाकार – जयदीप अहलावत, विजय वर्मा, जितेन्द्र कुमार और
प्रतीक गांधी। ये चारों सिर्फ बेहतरीन कलाकार ही नहीं हैं, बल्कि इनके पास ऐसी ज़बरदस्त ज़िंदगी की
कहानियाँ भी हैं जो किसी फिल्म से कम नहीं… बल्कि उससे भी ज़्यादा दिलचस्प हैं।
हम हमेशा से ही एक्टर्स के ‘संघर्ष’ की कहानियाँ सुनते आए हैं और यह देखकर प्रेरित होते हैं कि एक सच्चा
कलाकार अपने सपनों को पाने के लिए, एक रोल के लिए, एक मौका पाने के लिए, और कुछ बड़ा करने के लिए
किस हद तक जा सकता है । लेकिन द ग्रेट इंडियन कपिल शो के इस एपिसोड में जब भारत के कुछ बड़े ओटीटी
स्टार्स ने अपनी पहली सफलता, उससे पहले की ज़िंदगी और अभिनय के लिए अपने सपनों को पूरा करने के
जुनून के बारे में बताया तो वही बात हमें सबसे ज़्यादा प्रेरणा देने वाली लगी।
जीतू, जो कोटा फैक्ट्री में हमारा फेवरेट प्रोफेसर है, वो सिर्फ एक्टिंग में आईआईटी की तैयारी करता नहीं दिखा
रहा था, बल्कि खुद भी एक आईआईटी ग्रेजुएट हैं। जब कपिल को पता चला कि जीतू ने आईआईटी करने के
बाद एक्टिंग को करियर चुना, तो वो हैरान रह गए। इस पर प्रतीक गांधी ने तुरंत मज़ाक में कहा,
“इंजीनियरिंग के बाद आपको सच में पता चलता है कि आपको लाइफ में क्या करना है।” हमें पूरा यकीन है कि
घर पर बैठकर ये सुनने वाले कई लोग इस बात से सहमत होते हुए सिर ज़रूर हिलाएंगे।
जहां प्रतीक और जितेन्द्र जैसे इंजीनियर संयोग से एक्टिंग में आए, वहीं विजय वर्मा और जयदीप अहलावत ऐसे
कलाकार हैं जिन्हें शुरू से ही पता था कि उन्हें एक्टर बनना है। विजय वर्मा ने बताया, “मैंने अपने एक दोस्त से
कहा कि मेरा सिलेक्शन हो गया है लेकिन मेरे पास ज़्यादा पैसे नहीं हैं, उसने मेरी फीस भर दी। फिर मैंने कहा
अब घर से परमिशन नहीं मिलेगी तो भागते हैं और मैं घर से भाग गया!” वहीं जयदीप ने बताया कि वो और
विजय FTII में एक ही बैच में थे और साथ में बड़े परदे पर आने का सपना देखते थे। जब आप द ग्रेट इंडियन
कपिल शो का ये एपिसोड देखेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे शाहरुख खान की ओम शांति ओम फिल्म का वो फेमस
डायलॉग – “अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो…” सच हो गया हो। क्योंकि इन चारों को वाकई में उनकी
मेहनत और जुनून का फल मिला है, और उनका नाम और पहचान हर दिन और भी बढ़ती जा रही है।
इन एक्टर्स की सफलता को देखते हुए, सुनिल ग्रोवर उर्फ डायमंड राजा इन्हें सिखाने वाले हैं कि कैसे इस
सफलता को स्टाइल के साथ कैसे संभालना है — अपने खास ‘ऑडिशन एंथम’ के ज़रिए, जो किसी भी बॉलीवुड
आइटम सॉन्ग को टक्कर दे सकता है! साथ ही वो इन्हें यह भी सिखाएंगे कि ऑस्कर जीतने जैसा बड़ा मौका आए
तो कैमरे के सामने कैसे लेफ्ट, राइट और “ओपन टू ऑप्शन्स” वाले स्टाइलिश पोज़ देने हैं!
अगर अब तक की सारी मज़ेदार कहानियाँ, घर सेभाग जाने वाले किस्से और इंजीनियरिंग वाला प्यार काफी
नहीं था, तो ज़रा ये भी सुनिए – जयदीप ने शो पर सोना और मोना (एयरपोर्ट सिक्योरिटी डीवाज़) के साथ
डांस फ्लोर पर ग़ज़ब के डांस मूव्ह्स दिखाए! जयदीप का एक्टिंग तो हमेशा दमदार होता ही है, लेकिन उनके
डांस मूव्स भी कम “कातिलाना” नहीं हैं!
और जैसे ही आपको लगता है कि अब एपिसोड में इससे ज़्यादा सरप्राइज़ नहीं हो सकते — तभी द ग्रेट इंडियन
कपिल शो के सेट पर कोरियन सुपरस्टार जैक्सन वांग की धमाकेदार एंट्री हो जाती है! इससे यह एपिसोड
सीज़न का सबसे चौंकाने वाला और मज़ेदार एपिसोड बन जाता है, जहाँ पहली बार के-पॉप की टक्कर होती है
का-पिल से!
दिल छू लेने वाले खुलासे, अतरंगी साइड हसल्स और कपिल की मज़ेदार खिंचाई के बीच, ये एपिसोड शुरू से
लेकर अंत तक फुल एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है।
यह धमाकेदार एपिसोड स्ट्रीम होगा इस शनिवार, 12 जुलाई को — सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!