बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
बलौदाबाजार, 12 जुलाई । सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालय की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के लिए तिथि व समय निर्धारित कर दिया गया है। काउंसिलिंग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी रायपुर में होगा।
अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालक हेतु 15 जुलाई 2025 क़ो प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह बालिका हेतु 16 जुलाई 2025 क़ो प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका हेतु 17 जुलाई 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग बालक एवं बालिका हेतु 18 जुलाई 2025 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है।
काउंसिलिंग में अपने साथ प्रवेश पत्र, जाति-निवास प्रमाण पत्र, 8वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, सिकल सेल जांच प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित हैं तो इस आशय का सम्बधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र लाना होगा।
