CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के...
पटना, 12 जुलाई । केंद्रीयमंत्री और लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एक इंस्टाग्राम अकाउंट से 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जमुई सांसद और चिराग पासवान के जीजा ने एक्स पोस्ट में इसके लिए राजद पर आरोप लगाया है।
पटना के साइबर थाने में लोजपा (रा) के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने इस पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। चिराग को धमकी मिलने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। भट्ट ने बताया कि यू-ट्यूबर दक्षाप्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट्स सेक्शन में टाइगर मेराज इदिसी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से संदिग्ध को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है।
जमुई सांसद अरुण भारती ने एक्स पोस्ट में कहा कि अप्रत्याशित हार के डर से बौखलाई राजद बिहार में जंगलराज 2.0 लाना चाहती है। इसलिए राजद के आपराधिक तत्व चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। सांसद भारती ने राज्य सरकार से चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने और उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है। जमुई सांसद ने कहा है चिराग पासवान शेर का बेटा है। न किसी से डरा है, न डरेगा। बिहार के लिए जिएगा। बिहार के लिए मरेगा।
