नवरात्रि-दशहरा से पहले ऑटो बाजार में बूम, 19 हजार गाड़ियों की प्री-बुकिंग
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग...
Spread the loveधमतरी। ग्राम मोहारा में पितर कार्यक्रम...
गुवाहाटी, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी रेल खंड पर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) ने शुक्रवार को सिलचर और गुवाहाटी के बीच एकतरफा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
दरअसल, लमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेल खंड पर भारी भूस्खलन के बाद से नियमित ट्रेनों का परिचालन ठप है। ट्रैक की मरम्मत के लिए रेलवे प्रशासन प्रयत्नशील हैं। इसी बीच यात्रियाें की सुविधा के लिए सिलचर और गुवाहाटी के बीच एकतरफा विशेष ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन संख्या 05631 (सिलचर-गुवाहाटी) एकतरफा विशेष ट्रेन 11 जुलाई को 15 बजे सिलचर से प्रस्थान करेगी और 12 जुलाई को 2:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।यह ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बदरपुर, बिहारा, दितोकचेरा, न्यू हाफलोंग, माहुर, माईबांग, लांगटिंग, हाटीखाली, लामडिंग, लंका, होजाई, चापरमुख और जगीरोड स्टेशनों पर रुकेगी।
