कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
कवर्धा/रायपुर, 11 जुलाई । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा एक बोर वाहन गहरे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चार मृतकों के शव बरामद किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में घुमावदार मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गया । सुबह पांच बजे के आसपास ग्रामीणों ने वाहन को वहां लगभग 60 फीट नीचे खाई में गिरे देखा । उन्होंने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं कुछ और लोग वाहन के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश जारी है। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।
