राज्यपाल डेका ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन किए अर्पित
Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज...
Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज...
Spread the loveरायपुर। डीजीपी अरुण देव गौतम ने...
Spread the loveरायपुर। रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में...
रायपुर, 11 जुलाई । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज शुक्रवार काे विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में कई मुद्दों पर मुहर लग सकती है। मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को लेकर चर्चा की जा सकती है। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर शुरू होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जारी कार्यक्रम के अनुसार वे आज सुबह 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। दोपहर 2:00 बजे तक मंत्रिपरिषद् की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद दोपहर 3:00 से 6:45 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शाम 6:45 बजे वे मंत्रालय से 7:00 बजे मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे निजी चैनल के ‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में भाग लेंगे. कार्यक्रम के बाद वे रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुचेंगे।
