CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी और विक्रम कोचर स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ का जबरदस्त ट्रेलर आउट
मुंबई 10 जुलाई 2025: त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी और विक्रम कोचर स्टारर फ़िल्म ‘सो लॉन्ग वैली’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। मान सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी दमदार स्टारकास्ट और कसी हुई और जबरदस्त सस्पेंस से भरी हुई कहानी दर्शकों को जबरदस्त थ्रिल का अनुभव कराने के लिए तैयार हैं।
लोकप्रिय वेब सीरीज ‘आश्रम’ में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी, प्रसिद्ध अभिनेत्री आकांक्षा पुरी और अपने संजीदा अभिनय के लिए प्रसिद्ध विक्रम कोचर के साथ ही मान सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे।
ट्रेलर की शुरुआत होती है हिमांचल की खूबसूरत बर्फीली पहाड़ियों पर बनी हुई सर्पीले आकार की काली सड़कों पर दौड़ती हुई सफेद रंग की रहस्यमयी कार के अंदर बज रहे रेडियो की आवाज से जिसे कार का ड्राइवर ऐडजस्ट करता हुआ दिखाई पड़ता है इसके साथ ही फ्रेम बदलता है और एक खूबसूरत लड़की गाड़ी के बैक व्यू मिरर में आती हुई दिखाई देती है। अगले सीन में लड़की को उसी गाड़ी में ट्रैवल करता हुआ दिखाया गया है लेकिन इसके बाद का सीन काफी खतरनाक दिखाता है इस रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन में गाड़ी का ड्राइवर अपने हाथ में एक जलती हुई मशाल ले कर रात के अंधेरे में पहाड़ी जंगल में किसी को ढूँढता हुआ दिखाई पड़ता है। इसके साथ दिखाई पड़ते हैं अपने हाथों में पिस्तौल लिए हुए पुलिस वाले । इस सीन में इतना सस्पेंस है कि देखकर लगेगा अभी फिल्म देखनी है। फिर एंट्री होती है आश्रम फ़ेम खूबसूरत ऐक्ट्रेस त्रिधा चौधरी की जो एक आईपीएस की यूनिफॉर्म में दिखाई देती हैं, एक रोती हुई लड़की उनसे किसी के गायब होने की बात कर रही है जिसके तुरंत बाद ही स्क्रीन पर खौफनाक सीन आता है जिसमे मंझे हुए ऐक्टर विक्रम कोचर अपने चिर परिचित अंदाज में अपना डायलॉग बोलते हुए दिखाई पड़ते हैं उनका अंदाज इतना खौफनाक है कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह सीन देखकर दर्शकों को अंदाजा हो जाएगा कि फिल्म की कहानी में कई परतें हैं जो फिल्म रिलीज होने के बाद ही खुलेंगी। इसके लिए दर्शकों को इंतज़ार करना पड़ेगा 25 जुलाई का और तब तक अपनी सांसें थामकर रखना होगा।
ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में हिंमांचल की खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों के दृश्य देखने को मिलेंगे जो दर्शकों के रोमांच और मनोरंजन को दोगुना कर देगा। फिल्म का मोशन पोस्टर पहले ही लॉन्च कर दिया गया है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्माता और निर्देशक मान सिंह ने कहा ” यह फिल्म हमारे लिए किसी जूनून से कम नहीं है हमने इसे बहुत लगन और समर्पण के साथ बनाया है। ट्रेलर में आपने जो देखा है, वह तो बस एक झलक है। फ़िल्म की परतें इतनी मज़बूत हैं कि आप अंत तक अंदाज़ा नहीं लगा पाएंगे कि आगे क्या होने वाला है। हमारी टीम ने सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूज़िक पर बहुत मेहनत की है ताकि हर सीन में दर्शकों को वो रोमांच और रहस्य महसूस हो सके, जिसकी उन्होंने उम्मीद की है। त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी, और विक्रम कोचर जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपने किरदारों को इतनी ईमानदारी से जिया है कि वे आपको कहानी के अंदर खींच लेंगे। उनके अभिनय ने फ़िल्म को एक नया आयाम दिया है।”
फिल्म के सह निर्माता करण सिंह चौहान हैं जबकि मोहसिन खान फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के संगीतकार और गीतकार एल.के. लक्ष्मीकांत हैं तथा सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है श्रीकांत पटनायक ने। सौर्य स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म “सो लॉन्ग वैली” को देश भर में अगस्त एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज किया जा रहा है वहीं सिनेपोलिस सिनेमाज इंडिया इसका मल्टीप्लेक्स पार्टनर है.
फिल्म सो लॉन्ग वैली की शूटिंग मनाली ( हिमांचल प्रदेश) और प्रतापगढ़ (यूपी) में हुई है। पूरी फिल्म के दौरान दर्शकों को हिमांचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ों और खतरनाक रूप से गहरी घाटियों का रोमांचक अनुभव होगा।
YT trailer link : https://www.youtube.com/watch?v=HZ6okhVPp28
