जगदंबा मंदिर में माँ का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग चढ़ाया, गरबा महोत्सव में झूमीं बालिकाएं।
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the love इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 ।...
Spread the loveनई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों के मन...
Spread the loveरायपुर खेती-किसानी में समय पर बीज,...
कांकेर, 10 जुलाई । जिले के शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में तीन शाखाओं में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण में प्रवेश के पश्चात रिक्त सीटों के लिए तृतीय चरण के लिए पंजीयन 13 जुलाई तक होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके बाद सीट ओआवंटन की घोषणा 18 जुलाई को की जाएगी। आबंटन होने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया 19 से 22 जुलाई तक चलेगी। सभी छात्र निर्धारित तिथि में आवंटित संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। इनमें सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन शामिल है। इस संस्था में छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क पूर्णत नि.शुल्क है। छात्रों की सुविधा के लिए संस्था में सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसका पंजीयन शुल्क 200 रुपए है। इसे ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करना होगा। पंजीयन के समय पीपीटी का स्कोर कार्ड, 10वीं, 12वीं और आईटीआई की अंकसूचियां, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र रखना है।
