जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
जयपुर, चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में बुधवार को गणेश जी महाराज की झूला फूल बंगला झांकी सजाई गई। साथ ही फूल बंगले को गुलाब जूही मोगरे के फूलो से सजाया।
मंदिर महंत अमित कुमार शर्मा ने बताया कि परकोटा गणेश मंदिर में बुधवार को झांकी का आयोजन हुआ। मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद के रूप में पौधे वितरित किए । बुधवार प्रातः प्रथम पूज्य की विशेष पूजा अर्चना कर पंचामृत से अभिषेक कर नवीन चोला धारण करवाया । प्रथम पूज्य को मोदकों ऋतु फलों का भोग लगाया । भक्तों के द्वारा गणेश चालीसा पाठ महाआरती का आयोजन हुआ । मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित की गई। भजन गायकों ने फूल बंगले झूले के पदों का गायन किया।
,,पेड़ कदम की डाल झूला झूले गणेश,,
,,निरखो फूलों का बंगला में श्री गणेश विराजें छै,,
सावन के महीने में गणेश जी महाराज की विशेष झांकियां धार्मिक आयोजन होंगे।
