शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास से आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण कर रही एनडीए सरकार : संजय सरावगी
Spread the love पटना, 12 अक्टूबर । भारतीय...
Spread the love पटना, 12 अक्टूबर । भारतीय...
Spread the loveपटना, 12 अक्टूबर । पश्चिमी चंपारण...
Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज...
रायपुर 9 जुलाई । रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने गाेल्ड जिम में आज बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जीम में धुंआ उठते देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने गोल्ड जिम में आज सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती गई और काला धुंआ उठने लगा। वहीं टहलने निकले लोगों ने धुंआ उठते देखा ताे घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। जिम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि इस आगजनी में किसी के हताहत हाेने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हाे पाया।
