महतारी वंदन योजना से प्रेमिन के सपनों को मिले पंख, सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार
Spread the loveमहतारी वंदन योजना से प्रेमिन के...
Spread the loveमहतारी वंदन योजना से प्रेमिन के...
Spread the loveबिलासपुरछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के...
Spread the loveमुंबई, *NTR को इंडियन सिनेमा में...
अंबिकापुर, तमिलनाडु में चल रहे भाषा विवाद की चर्चा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट में आयाेजित भाजपा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान भी हुई। छत्तीसगढ़ प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन मंगलवार काे मैनपाट के शामिल होने पहुंचे नितिन नबीन ने मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता निरंतर समय पर इन सभी चीजों पर अभ्यास करती है। खिलाड़ी मैच खेलने से पहले सुबह- सुबह पिच पर अभ्यास करता है। ताकि बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा इस विषय पर लोग अपनी प्रतिक्रिया रखते है, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। हिंदी पर किसी भी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए।
वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का समर्पण और संकल्प सिर्फ भ्रष्टाचार है।
