पीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की खेती का सहारा, खाद-बीज की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद
Spread the loveपीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की...
Spread the loveपीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की...
Spread the loveपेंशन पुनर्बहाली के लिए रमेश बैस...
Spread the loveविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के...
अररिया
फारबिसगंज के कारोबारी संजय केशरी एवं मीरा केशरी के पुत्र संस्कार केशरी ने सीए की परीक्षा में पहली बार में सफलता अर्जित कर अपने परिजनों का नाम रोशन किया है।
परिजनों ने बताया कि संस्कार केशरी की बचपन की पढ़ाई फारबिसगंज में ही हुई।उसके बाद मेट्रिक की परीक्षा भागलपुर स्थित डीपीएस, इंटरमीडिएट की पढ़ाई रांची स्थित जेवीएम श्यामली में हुई है।उसके बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य से कोलकाता चला गया। जहां स्नातक और सीए में एक साथ दाखिला लेकर परीक्षा पास की।
संस्कार के पिता संजय केशरी व माता मीरा केशरी ने बताया कि संस्कार बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। जबकि संस्कार के छोटे भाई शशांक केशरी भी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के कारोबार में शामिल है।
इधर संस्कार की इस सफलता पर फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केशरी,राम कुमार केशरी, कपिल केशरी,ओम प्रकाश केशरी,कन्हैया केशरी,अजय केशरी,प्रेम केशरी,पिंटू केशरी, मनसुख केशरी, हरिनारायण सिंह,देवेंद्र सिंह,पार्षद मनोज सिंह,बेबी राय ,विजेंदर राय,मोती लाल शर्मा,पवन कंदोई आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
