PM Kisan 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए बदले 4 अहम नियम
Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान...
Spread the loveनई दिल्ली – प्रधानमंत्री किसान सम्मान...
Spread the love नई दिल्ली, 03 अक्टूबर ।...
Spread the love राजौरी, ०3 अक्टूबर । भारतीय...
रायपुर, 7 जुलाई । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 291.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 447.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 113.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 244.9 मिमी, सूरजपुर में 394.7 मिमी, जशपुर में 410.2 मिमी, कोरिया में 371.0 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 281.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 192.5 मिमी, बलौदाबाजार में 259.0 मिमी, गरियाबंद में 230.4 मिमी, महासमुंद में 249.3 मिमी और धमतरी में 233.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 276.0 मिमी, मुंगेली में 318.5 मिमी, रायगढ़ में 426.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 316.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 385.8 मिमी, सक्ती में 323.3 मिमी कोरबा में 394.5 मिमी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 286.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 144.7 मिमी, कबीरधाम में 195.7 मिमी, राजनांदगांव में 140.9 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 353.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 160.8 मिमी, बालोद में 198.9 मिमी और बस्तर जिले में 431.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 248.5 मिमी, कांकेर में 306.8 मिमी, नारायणपुर में 304.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 385.0 मिमी, सुकमा में 192.9 मिमी और बीजापुर में 412.7 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
