बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी
Spread the loveकुल 101.24 करोड़ की लागत से...
Spread the loveकुल 101.24 करोड़ की लागत से...
Spread the loveAaj ka Panchang 7 October 2026:...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
भिलाई, 7 जुलाई । दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्रांतर्गत फोरलेन पर बीती रात 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार काे अपनी चपेट में लिया, जिसमें नव दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के वार्ड 13 कोहका निवासी मुकेश कुर्रे (28 ) एवं उसकी धर्मपत्नी कमलेश्वरी कुरें (26 ) अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर से डिनर कर के लौट रहे थे। रात 11 बजे खुर्सीपार में क्रॉस ओव्हर ब्रिज के पहले ही अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। नवदम्पत्ति की दो महीने पहले ही विवाह हुआ था।
लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। आरोपित ट्रक चालक को पकड़ने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सलाह देकर मामले को शांत कराया।
