उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
जगदलपुर, 3 जुलाई । विधानसभा क्षेत्र में आज गुरुवार काे दरभा विकासखण्ड में ग्राम चिंगपाल में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुयें । वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक चित्रकूट विनायक गोयल ने किया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व विधायक विनायक गोयल ने शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर विद्यालय जीवन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकें एवं बच्चों को जाति प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। साथ ही विधालय के छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किया गया। शाला प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण अतिथियों के द्वारा किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि शिक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। इस लिए सभी छात्र नियमित रूप से शाला आकर मन लगाकर पढ़ाई कर अपने शाला, क्षेत्र का नाम रोशन करें। जीवन में छात्र जीवन सबसे श्रेष्ठ होता है। देव ने कहा हमारी सरकार शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है । हमारे सरकार का लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। उन्हाेने शिक्षक से आह्वान करते हुए कहा कि बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर देकर संवारने की आवश्यकता है।
चित्रकाेट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि चिंगपाल में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं। बच्चे पढ़ाई में मन लगाकर मेहनत कर पढ़ाई करें। अपने जीवन में सफल हो। पढ़ाई में लक्ष्य निर्धारित कर अपना बेहतर प्रदर्शन करें । हमारे बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है।
इस दौरान विधाशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग,जनपद पंचायत सदस्य गागराराम,जयमनी मोर्य, राजू सोढ़ी, संरपंच जयराम बधेल, सूबेदार बधेल, रैतूराम, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संतोष बधेल, फूलसिंह सेठिया, अंनत राम, बाबूल नाग, महेन्द्र बधेल, सीईओ वीरेन्द्र बहादुर, डीईओ बलिराम बधेल, डीएमसी अखिलेश मिश्रा, बीईओ जगदीश पात्र, एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व स्कूल के शिक्षक तथा जनमानस उपस्थित थे।
