Aaj ka Rashifal 6 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
जगदलपुर, 3 जुलाई । राज्य शासन द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से 31 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र उप संचालक कृषि जिला बस्तर जगदलपुर सहित विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं । साथ ही आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट www.agriportal.cg.nic.in से डाउनलोड भी किए जा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक कृषि जिला बस्तर जगदलपुर में कार्यालयीन दिवस पर जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त पुरस्कार एवं आवेदन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि अथवा विकासखण्ड स्तरीय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
