क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में होगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैच, जानिए कब और कितने में मिलेगी टिकट……
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के...
Spread the loveरायपुर। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और...
रेनो. रीथिंक. ब्रांण्ड ट्रांसफोर्मेशन स्टै्रटेजी के तहत भारत के तीसरे और चौथे नए आर स्टोर का किया लॉन्च
इंदौर, 2 जुलाई 2025: रेनो. रीथिंक. ब्रांण्ड ट्रांसफोर्मेशन स्टै्रटेजी के तहत अपनी बोल्ड यात्रा को जारी रखते हुए फ्रांस के कारनिर्माता रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी रेनो इंडिया ने इंदौर एवं सागर में दो नए आर स्टोर खोलने की घोषणा की है। इस लॉन्च के साथ ब्राण्ड ने मध्य प्रदेश में अपनी नई रीटेल पहचान की शुरूआत की है।
उपभोक्ताओं की बदलती उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए रेनो इंडिया की ब्राण्ड एक्सपीरिएंस एवं ट्रांसफोर्मेशन स्ट्रैटेजी के तहत डिज़ाइन इनोवेशन, डिजिटल इंटीग्रेशन एवं उपभोक्ता-उन्मुख सर्विस के संयोजन के साथ यह रोलआउट किया गया है।
इस अवसर पर श्री फ्रांसिस्को हिडाल्गो, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, सेल्स एण्ड मार्केटिंग- रेनो इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश हमारे लिए महत्वपूर्ण मार्केट है, राज्य में हमारे वाहनों को खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इंदौर और सागर में नए आर स्टोर्स की ओपनिंग रेनो. रीथिंक. स्टै्रटेजी के अनुसार हमारे कारोबार के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह स्ट्रैटेजी उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए रेनो ग्लोबल ब्राण्ड के मूल्यों के अनुरूप उन्हें सकारात्मक अनुभव प्रदान करने पर फोकस करती है। मध्य प्रदेश अब हमारे नए आर स्टोर मैप पर आ गया है, ऐसे में हम देश भर में भविष्य के अनुकूल रीटेल सिस्टम बनाने की दिशा में और आगे बढ़ गए हैं। अपने विस्तार को जारी रखते हुए हम उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने तथा ऑटोमोटिव रीटेल में नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तत्पर हैं। जल्द ही हमने भारत में 2 और नए आर स्टोर खोलने की योजना बनाई है।
इस विस्तार के साथ कंपनी ने आधुनिक स्टोर डिज़ाइन, इनोवेटिव लेआउट के ज़रिए एवं कार खरीदने की यात्रा को डिजिटल बनाकर देश भर के उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना लिया है।
यह लॉन्च रेनो के समग्र विश्वस्तरीय दृष्टिकोण के अनुरूप इसके आर्कीटेक्चर, में आधुनिक डिज़ाइन एवं इनोवेशन को शामिल कर उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने की रेनो की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह आउटलेट रेनो की नई विज़ुअल पहचान के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिसके स्लीक ब्लैक फ्रंट एवं अपडेटेड लोगो डिज़ाइन और विश्वस्तरीय मानक इस कार डीलरशिप को अधिक आकर्षक एवं फ्यूचर-रैडी बनाते हैं।
वाहनों पर केंद्रित नए कार शोरूम की अवधारणा उपभोक्ताओं के अनुभव को पूरी तरह बदल देती है। नए डिज़ाइन के लेआउट में कारों के लिए पर्याप्त स्थान है, ऐसे में आगंतुक आराम से घूमते हुए हर मॉडल को हर एंगल से देख सकते हैं। कुल मिलाकर यह शानदार शोकेस उपभोक्ताओं को आरामदायक माहौल में समग्र अनुभव प्रदान करता है।
रेनो के ग्लोबल रीटेल मानकों के अनुरूप यह नया आर स्टोर उपभोक्ताओं के लिए आधुनिक कार की खरीद को सहज बना देगा, जिससे मध्य प्रदेश के उपभोक्ता कार की खरीद का स्टाइलिश और सहज अनुभव पा सकेंगे।
दोनों स्टोर उपभोक्ताओं की सुविधानुसार सुलभ लोकेशन पर लॉन्च किए गए हैं जो प्रीमियम सीटिंग, विशेष कन्सलटेशन ज़ोन, कस्टमर लाउंज के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हैं। स्टोर का हर कोना कार की खरीद को यादगार बना देता है। ये लॉन्च भारतीय बाज़ार के लिए ब्राण्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं, जो देश भर में मजबूत और भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
