शुजालपुर :डॉ काजी एस रहमान:— चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा भोपाल में जैसे ही हेमंत खंडेलवाल जी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की गई वैसे ही शुजालपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर कर जश्न मनाया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की , सिटी काली माता स्थित चौराहे पर “हर्ष जश्न” का आयोजन किया गया, इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने हेमंत खंडेलवाल जी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया, तिवारी ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल जी पार्टी के निष्ठावान और अनुशासित कार्यकर्ता रहे हैं, और आपको सत्ता एवं संगठन का लंबा अनुभव है।
खंडेलवाल जी ने जमीनी कार्यकर्ता से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया वे लंबे समय तक बैतूल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे इसलिए जमीनी कार्यकर्ताओं से आपका गहरा जुड़ाव रहा है आपके पिता स्वर्गीय विजय खंडेलवाल जी भी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं इसलिए हेमंत जी को राजनीति विरसे में मिली है।
आपके पिता विजय खंडेलवाल लगातार बैतूल से चार बार सांसद रहे , 2007 में पिता के निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल जी बैतूल के सांसद बने और 2013 में पहली बार विधायक चुने गए , 2023 में आप भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुनकर आए इसलिए आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आशातीत प्रगति करेगी, कार्यकर्ताओं को डॉक्टर विजय सिंह खींची ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री हेमंत खंडेलवाल भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं।
इसलिए आपके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की पूछ परख बढ़ेगी, जश्ने खंडेलवाल में भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी गण एवं स्थानीय कार्यकर्ता गण- मंडल महामंत्री योगेश शिवहरे;किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, गिरधारी परमार, गौतम परमार, कमलेश राठौर, मधुरेश अंबार खाने, कमल बागरी, सुरेश मालवीय, भगवान यादव,अजय यादव, सईद पटेल, गफ्फार खान, नवरत्न धारीवाल, जयेश चोपड़ा, आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता का उपस्थित थे।