राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से...
Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी...
कोंडागांव, 2 जुलाई । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिला आरक्षक की लाश फंदे में लटकती मिली है। मृतिका साक्षी पटेल उम्र 24 साल वर्ष, केशकाल थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थी। बुधवार सुबह उसका शव शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित घर में लटका मिला। पुलिस ने 2 जुलाई की सुबह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका साक्षी पटेल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वह अकेली रहती थी। साक्षी 5 साल पहले बस्तर फाइटर में आरक्षक पद पर भर्ती हुई थी। 1 जुलाई मंगलवार को उसने दिन की ड्यूटी की थी। इसके बाद नाइट ड्यूटी रात 10 बजे से लगी थी, लेकिन वह थाने नहीं गई। बुधवार सुबह महिला आरक्षक ने लंबे समय तक दरवाजा नहीं खोला। आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची ताे दरवाजा बंद मिला उन्होंने महिला आरक्षक को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं आने पर अधिकारी दरवाजा तोड़ कर कमरे में घुसे, अंदर साक्षी का शव कपड़े के फंदे में पंखे से लटका हुआ मिला। साक्षी के पिता नारायणपुर में पुलिस में हवलदार के पद पर पदस्थ है। मूल रूप से इनका परिवार मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला है। पुलिस विभाग के कर्मियों को 5 हाउसिंग बोर्ड के आवास मिले हैं। इनमें से एक में साक्षी रहती थी।
