मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय...
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय...
Spread the loveशासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण...
Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को...
सूरजपुर, 30 जून । जिले के डुमरिया, कोरिया से खुटरापारा (डाबरीपारा) को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोबरी नदी पर बना पुल जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों छोर पर बैरिकेड्स लगाकर मार्ग को बंद कर दिया है। साथ ही, फ्लैक्स लगाकर चेतावनी संबंधी सूचनाएं भी प्रदर्शित की गई है। वहीं ट्रैफिक को डाइवर्ट किया जा रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर एस. जयवर्धन ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नवीन पुल के निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार करने और वैकल्पिक मार्ग शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए।
इस मामले की जांच के लिए तहसीलदार भैयाथान की अध्यक्षता में एक जांच दल का गठन किया गया है। इस दल में लोक निर्माण विभाग सूरजपुर के अनुविभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारी बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।
