उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
सूरजपुर, 30 जून । सोमवार को कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जिले के लटोरी एवं खड़गवाँ क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल नौ वाहनों को जब्त किया गया।
जब्त किए गए वाहनों में छह वाहन रेत परिवहन में, दो हाइवा गिट्टी परिवहन में तथा एक वाहन अवैध रूप से मिट्टी एवं ईंट परिवहन में संलिप्त पाया गया। सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वाहनो को पुलिस चौकी लटोरी एवं खड़गवाँ की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखे गए हैं। उल्लेखनीय है कि, अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जारी रही है।
