नलखेड़ा/माधव एक्सप्रेस (प्रदीप चौबे):- विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर पर गुप्त नवरात्रि के चौथ दिन श्रद्धा का सैलाब उमडा। करीब 50 हजार से अधिक लोगों ने पूजा अर्चना हवन कर मत्था टेककर अपनी मनोकामना मांगी गई इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी दिनभर व्यवस्था में लग रहे।
गुप्त नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ा हर कोई मां की झलक पाने के लिए आतुर था भीड़ का आलम यह था कि दर्शनार्थियों की कतार का एक सिरा मंदिर मे था तो वहीं दूसरा सिरा मां बगलामुखी मंदिर परिसर के बाहर हनुमान जी के मंदिर के सामने बड के पेड़ के पास था
मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह भी नहीं बची थी।
लंबी कतार में खड़े होकर मां की झलक पाने को आतुर थे भक्त
गुप्त नवरात्रि पर्व के चलते मां बगलामुखी मंदिर में इस कदर भीड़ उमड़ी की दर्शनार्थियों को कतार में खड़े रहने के बाद मां के दर्शन हो रहे थे मां की एक झलक पाने के लिए हर कोई आतुर था।
पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी दिन भर व्यवस्था में रहे व्यस्त
रविवार को मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए आई भारी भीड़ को देखकर प्रशासन के पांव फूल गए क्योंकि प्रशासन को भी अंदेशा नहीं था कि मां बगलामुखी के दर्शन के लिए इतनी भीड़ जमा होगी। क्योंकि पिछले 3 दिनों में शनिवार का दिन छोड़कर मां बगलामुखी मंदिर में भीड़ ना के बराबर थी लेकिन रविवार को दर्शनार्थियों कि आई भारी भीड़ के चलते पुलिस व प्रशासन को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान पुलिस, राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस जवान दिनभर मंदिर में ही उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं देखते रहे।
पार्किंग स्थल रहा फूल
चार पहिया वाहनों से बाहर से आए दर्शनार्थियों की भीड़ की चलते पार्किंग स्थल चार पहिया वाहनों से फूल हो गया।