आपका राशिफल 26 अक्टूबर
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love झाबुआ, 25 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love अनूपपुर, 25 अक्टूबर । मध्य...
कोरबा, 28 जून । जिले की 3 सगी बहनों को कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपित को आज आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है । यह पूरी घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है ।अटल आवास में शुक्रवार की रात जब लाइट बंद थी तो आरोपित उनके घर में घुस गया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। जिसके बाद आरोपित ने वारदात की।
पुलिस ने आरोपित अमन पटेल को आज कोरबा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अमन ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। हमले में उर्मिला श्रीवास (22वर्ष), रानी श्रीवास (20 वर्ष) और स्मृति श्रीवास (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बतया जा रहा है कि तीनों बहनें मूल रूप से कोरबा जिले के बांकी मोगरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। तीनों बहनें बिलासपुर गोलबाजार स्थित एक रुई दुकान में काम करती हैं। शुक्रवार की रात तीनों युवतियां अपना काम खत्म करके अपने रूम पहुंची। इसी दौरान आरोपित अमन वहां पहुंचा और तीनों युवतियों पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवतियों के गर्दन, हांथ और शरीर में गंभीर चोट आई है। तीनों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उर्मिला शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है, लेकिन उसका पति उसके साथ नहीं रहता।
मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना के बाद एक ई-रिक्शा चालक ने घायल बहनों को सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत में उनका इलाज जारी है। उनके हाथ, पीठ, गर्दन और चेहरे पर चोटें आई हैं।
