फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
बलरामपुर, 28 जून । जिले के ग्राम पंचायत पीपरोल में सागर बांध टूट जाने से किसानों का फसल और खेत दोनों बर्बाद हो गया है। इसको लेकर किसान अमित कुमार चौबे ने सुशासन तिहार में शिकायत भी दर्ज कराई, जब वहां से कोई प्रतिक्रिया नहीं आया तब उसने जल संसाधन विभाग के ईई को भी पत्र लिखा लेकिन लगभग एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी किसान की समस्या हल नहीं हुई, किसान ने बताया कि, इस टूटे हुए बांध से करीब दर्जनों लाेगाें के फसल नष्ट हो रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरोल में बीते वर्ष पहली बरसात में ही सागर बांध टूट गया था। जिसके बाद फसल और खेत दोनों बर्बाद हो गए थे। इस वर्ष किसान अमित कुमार चौबे ने सुशासन तिहार के तहत आवेदन कर (25543191600030) बांध के मरम्मत की मांग की। सुशासन तिहार भी बीत गया लेकिन किसान की समस्या हल नहीं हुई। अंततः उसने जल संसाधन विभाग के ईई को पत्र लिख इसकी जानकर दी। लेकिन ईई ने भी अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजन किसान की फसल और खेत बांध के पानी से नष्ट हो गया है।
इस मामले में जल संसाधन विभाग के ईई एनपी डहरिया ने बताया कि, बांध हमारा नहीं है, यह बांध आरईएस विभाग का है। ग्रामीण का आवेदन बीते दिनों प्राप्त हुआ था। उसे आरईएस को फॉरवर्ड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में आरईएस के एसडीओ विकास तिवारी ने बताया कि, प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति हो जाता है, इसे जल्द से जल्द मरम्मत करवाया जाएगा।
