फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
Spread the loveसूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के...
Spread the loveसूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के...
Spread the loveलटोरी की महिलाओं ने हस्तशिल्प को...
Spread the loveरायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन, बलौदाबाजार...
अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई
रायपुर, 28 जून ।छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ़्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार आज प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।वहीं एक दो स्थानों पर वज्रपात, अंधड़ और भारी वर्षा हो सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक जाती है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है. वहीं 29 जून, 2025 के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में एक ताजा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है।
