फटा पटाखा’ में यामी गौतम धर ने जॉम्बीज के साथ जमाई पार्टी की महफिल, ‘नई नवेली’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज।
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर...
Spread the love फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से...
Spread the love पटना/दरभंगा। आश्विन शुक्ल दशमी अर्थात्...
महासमुंद, 27 जून । जिले के नेशनल हाइवे 53 पर तेज रफ्तार माेटरसाइकिल चलती ट्रक के पीछे जा भिड़ी, इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दाेनाें मृतक आरंग के निवासी हैं। हादसा तुमगांव थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब होटल के पास हुआ है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 10 बजे तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 53 पर शेरे पंजाब ढाबा के पास दो दोस्तों की माेटरसाइकिल गाय को बचाने के चक्कर में चलती ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में आरंग के पटेल चौक निवासी अनुराग पटेल ( 19 वर्ष) और शीतला पारा निवासी युगल निषाद ( 20 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक ट्रक को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि अनुराग पटेल तुमगांव क्षेत्र के एक ढाबे में काम करता था। युगल निषाद अपनी माेटरसाइकिल पर अनुराग को आरंग से ढाबा छोड़ने के लिए निकला था। लेकिन वह हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
