राजनांदगांव/रायपुर, 27 जून । जिला राजनांदगांव योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा एक जुलाई, मंगलवार को स्थानीय गायत्री स्कूल में योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने बताया कि योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता सुबह 9:00 बजे गायत्री स्कूल में दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें राजनांदगांव जिले के लगभग 150 खिलाड़ी बालक, बालिकाएं एवं 50 टैक्निकल टीम के रैफरी व जज भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि चार विधाओं में आयोजित योगासन के खेल इस ओपन चैम्पियन में होंगें। इसमें से चयनित खिलाड़ी संभाग, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होकर भाग लेंगे।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण लोहिया ने शुक्रवार काे जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एक जुलाई मंगलवार सुबह 09 बजे होगा। योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता हेतु जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल से मिलकर एक निवेदन पत्र दिया गया कि इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में जिले के सभी स्कूल के खिलाड़ी भाग लें।
प्रतियोगिता के प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, इस संबंध में एक बैठक में राकेश ठाकुर, लक्ष्मण लोहिया, शैलेंद्र तिवारी, अम्लेंदु हाज़रा, प्रतिक चोपड़ा, शशि जानी एवं हेमंत तिवारी शामिल हुए।
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने खेल से जुड़े लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
प्रतिक चोपड़ा ने जानकारी दी कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को इस बार ऑन लाइन किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रतियोगिता के प्रचार प्रसार प्रभारी अम्लेंदु हाज़रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
