मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
नारायणपुर, 26 जून । छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंर्तगम अबूझमाड़ इलाकेे में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही 315 बोर राइफल सहित मेडिकल सामान और अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुए हैं।
बस्तर आईजी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 2 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं। सुरक्षाबल के जवान मौके पर मौजूद है, इलाके में सर्चिंग जारी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।
पुलिस को नक्सलियों के माड़ डिवीजन के बड़े कैडर की सूचना पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव और एसटीएफ के संयुक्त बल काे बीती रात में अबूझमाड़ कोहकमेटा इलाके में ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। बुधवार रात जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं गुरूवार सुबह जब जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए, इस दाैरान भी गोलीबारी हुई है।
