Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और धनु राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
नारायणपुर/रायपुर, 26 जून । नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। यहां सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई हैं। घटनास्थल से महिला नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक .315 बोर हथियार, मेडिकल किट और अन्य समान बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
नारायणपुर पुलिस के अनुसार माड़ डिवीजन के सक्रिय माओवादी कैडर की मौजूदगी की जानकारी के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) नारायणपुर, कोंडागांव एवं एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम से क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया। गुरुवार सुबह तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि मारी गईं महिला नक्सलियों की पहचान की जा रही है। सर्चिंग अभियान अब भी जारी है।
